फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Passengers of the district will soon travel in air-conditioned roadways

Kaushambi News: वातानुकूलित रोडवेज में जल्द सफर करेंगे जिले के यात्री

Sun, 01 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Passengers of the district will soon travel in air-conditioned roadways
मंझनपुर स्थित बस डिपो। संवाद
मंझनपुर। उमस भर गर्मी से राहत दिलाने के लिए परिवहन निगम जल्द ही दोआबा में वातानुकूलित रोडवेज बसें संचालित करने वाला है। मंझनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को दो बसों के लिए मांग पत्र भेजा है। माना जा रहा है कि इसी महीने वातानुकूलित बस सेवा संचालित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और प्रयागराज सहित अन्य शहरों के लिए मंझनपुर डिपो से 26 बसें संचालित कर रखी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यात्रा सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम ने शासन से 12 बसों की मांग की थी। जो इसी माह आनी है। वहीं गर्मी में तापमान काफी तेजी के साथ बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

नतीजतन, रोडवेज बसों में लंबी यात्रा करने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ता है। मंझनपुर डिपो से कानपुर व लखनऊ के लिए जल्द ही दो वातानुकूलित रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए शासन को मांग पत्र भेजा गया है। इसमें 42 या 52 सीटें रहेंगी। अन्य एसी बसों की अपेक्षा इसका किराया भी कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंझनपुर डिपो से कानपुर व लखनऊ के लिए दो वातानुकूलित बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ को बृहस्पतिवार को पत्र भेजा गया है। संभवत: इसी माह से डिपो को दोनों बसें उपलब्ध हो जाएंगी। --सीबी राम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, लीडर रोड /मंझनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed