{"_id":"5a15d03f4f1c1b001c8b46a2","slug":"passengers-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग में परेशानी का सबब बना निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग में परेशानी का सबब बना निकाय चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
बुधवार को जिले की छह नगर पंचायतों में निकाय चुनाव सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुआ। इस दिन सहालग की लगन भी तेज थी। चुनाव वाले दिन जिन लोगों के घरों में सहालग थी, उन्हें वाहनों की समस्या से जूझना पड़ा। इसके अलावा नगर पंचायतों की सीमा सील होने से भी वाहनों का आवागमन भी दिनभर प्रतिबंधित रहा। इसके चलते शादी-ब्याह में शामिल होने के लिए घर से निकले लोगों को घंटो खड़े रहकर वाहनों का इंतजार करना पड़ा।
मौजूदा समय में सहालग के कार्यक्रम जोरों पर हैं। नवंबर की कोई भी तारीख ऐसी नहीं है जिस दिन शादी का मुहूर्त न हो। लड़के पक्ष के लोगों ने बारात लेकर जाने के लिए चार पहिया वाहनों को तय कर रखा था। इसके अलावा शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूर दराज रहने वाले लोग बस, ट्रेन से सफर कर रिश्तेदारी में पहुंच रहे हैं। बुधवार को निकाय चुनाव होने की वजह से लोगों को बस स्टॉफ व रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वाहनों का घंटों इंतजार करना पड़ा। यह नजारा जिले के सिराथू, मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, चायल व अझुवा नगर पंचायत में देखने को मिला। इतना ही नहीं सबसे अधिक परेशानी तो बारात लेकर जाने वाले लोगों की रही। उनके वाहन समय से बारात लेने नहीं पहुंच सके। दूल्हे के देर से पहुंचने के चलते कई घरों में सहालग के कार्यक्रम फीके होते नजर आए।