{"_id":"57f150354f1c1b9a11574bb1","slug":"paschimsarir-substation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमशरीरा उपकेंद्र में दबंगों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमशरीरा उपकेंद्र में दबंगों ने की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
उपकेंद्र में रविवार को पूरबशरीरा गांव के दो युवकों ने साथियों के साथ तांडव करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए अभिलेखों के साथ भी छेड़छाड़ की। हंगामा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत 25 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पश्चिमशरीरा उपकेन्द्र में अघोषित कटौती को लेकर रविवार को पूरबशरीरा गांव निवासी मोनू, विकास साथियों के साथ पहुंचे। उपकेंद्र में मौजूद कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। उपकेंद्र में हंगामा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह हमलावरों को शांत कराया। उपकेंद्र पहुंचे अवर अभियंता आशीष शुक्ला ने कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद थाने पहुंचे। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मोनू, विकास समेत 25 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तोड़फोड और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।