फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Partition of India was the biggest tragedy of the world

Kaushambi News: दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी रहा भारत का विभाजन

Tue, 15 Aug 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 15 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Partition of India was the biggest tragedy of the world
मंझनपुर। विभाजन विभीषिका पर सोमवार को कलक्ट्रेट में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सांसद विनोद सोनकर ने विभाजन विभीषिका मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कलक्ट्रेट में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा विभाजन और त्रासदी, उस काल खंड का अगर कोई था, तो वह भारत का विभाजन था। इसके कारण दो करोड़ से ज्यादा लोग अपनी मातृभूमि से कटकर विस्थापित के रूप में रहने को मजबूर हुए। छह लाख से ज्यादा लोगों का नरसंहार हुआ। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी और जिनका नरसंहार हुआ, उन्हें याद करना ही विभाजन विभीषिका मनाने का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 को दो देश बनें, भारत और पाकिस्तान। पाकिस्तान का निर्माण तुष्टिकरण एवं नफरत के आधार पर हुआ था। उसी का परिणाम था कि 1971 में पाकिस्तान का बंटवारा हुआ और बांग्लादेश अस्तित्व में आया। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि विभाजन विभीषिका दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, जिला अर्थ व संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed