फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   parents of sakshi shukla are happy on the selection of sakshi shukla in khelo india yojana

खेलो इंडिया में साक्षी के चयन से गदगद परिजन

Wed, 22 Dec 2021 06:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
parents of sakshi shukla are happy  on the  selection of sakshi shukla in khelo india yojana
महर्षि पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज पश्चिम शरीरा की एक छात्रा साक्षी शुक्ला का चयन खेलो इंडिया में हुआ है। इसकी जानकारी परिजनों समेत कॉलेज के लोगों को हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को कॉलेज में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। साथ ही चयन होने पर इसे उसकी सफलता करार दिया गया।
विज्ञापन

जलीलपुर गांव निवासी साक्षी शुक्ला पुत्री प्रभात कुमार शुक्ला ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई महर्षि पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज पश्चिम शरीरा से की है। इस कॉलेज में उसने हाईस्कूल तक की पढ़ाई की। कॉलेज प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि साक्षी शुरू से ही मेधावी थी। उसको खेलकूद में रुचि भी अधिक थी। इसी का परिणाम है कि उसकी मेहनत और लगन रंग लाई। इसके तहत उसका चयन खेलो इंडिया में हो गया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। साक्षी हॉकी की नेशनल लेवल की खिलाड़ी के रूप में खेलने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed