{"_id":"6755fb5f08f6b1bf4403a134","slug":"paper-land-lost-on-the-groundsearch-underway-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-119496-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कागज की जमीन धरातल पर गुम...खोजाई चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कागज की जमीन धरातल पर गुम...खोजाई चालू
विज्ञापन
मंझनपुर के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन के लिए कुछ वर्षों पहले विभाग ने 10 बिस्वा भूमि चिह्नित की थी। भवन निर्माण की नौबत आई तो चार बिस्वा जमीन गायब है। समाधान दिवस में मुद्दा उठा तो डीएम ने राजस्व विभाग को जमीन खोज कर विभाग को देने का निर्देश दिया है।
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय मंझनपुर के पास अभी अपना भवन नहीं है। यह अस्पताल गांधी नगर स्थित विभागीय कार्यालय के एक कमरे में चल रहा है। मंझनपुर में ही डीएम आवास के पीछे होम्योपैथिक विभाग को करीब 10 बिस्वा जमीन आवंटित की गई थी।
लेकिन विभाग के किसी अधिकारी ने कभी यह भी देखना उचित नहीं समझा कि जमीन कहां है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन ने अस्पताल निर्माण के लिए कवायद शुरू की तो अफसरों को भूमि की याद आई। राजस्व विभाग के सूत्रों का कहना है कि मौके पर विभाग की सिर्फ छह बिस्वा भूमि ही है। इसके आसपास मकान बने हैं। सड़क का भी निर्माण है। बताया जा रहा है कि संबंधित इलाके के नक्शे में ही कुछ कमी है। इसके चलते सही नाप नहीं हो पा रही है।