फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Panchayat department

रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर जड़ा ताला

Fri, 01 Sep 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 01 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Panchayat department
कौशाम्बी
जिले भर के रोजगार सेवकों ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालय में ताला जड़ दिया। तालाबंदी होने से कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। धरना देने के बाद रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मागों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। संविदा पर नियुक्त 38 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने एवं अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉकों पर एक दिवसीय धरना दिया गया। ब्लॉक पहुंचने के बाद रोजगार सेवकों ने सबसे पहले बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी की। इसके बाद धरने पर बैठकर मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया। दोपहर बाद रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


सौंपे गए ज्ञापन में 14वें वित्त आयोग योजनान्तर्गत प्रस्तावित पंचायत सहायकों की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने व इस पद के लिए निर्धारित कार्य में ग्राम रोजगार सेवकों से योगदान लेने, रिक्त पदों पर ग्राम रोजगार सेवकों को समायोजित किया जाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को रखा। ज्ञापन देने वालों में मंझनपुर में इंद्रजीत, रामअभिलाष, मुशरीन फात्मा, अरविंद कुमार, अवधेश कुमार, नेवादा में सतसत ओझा, मो. खुर्शीद, ज्ञानेंद्र सिंह, शिमला देवी, सुभ्रा देवी, कौशल कुमार, संदीप कुमार, रोहित सिंह, रिंकू, कमल, कौशाम्बी ब्लॉक में महेंद्र कुमार द्विवेदी, अरुण कुमार, मनोज कुमार सिंह, शशिभूषण, फूल कुमारी, शती देवी, शिवबाबू, महेश मिश्र, अमरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed