{"_id":"62833373d5bef9c472db13dcba69f71f","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: दांव पर दिग्गजों की साख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: दांव पर दिग्गजों की साख
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होगा। इस चरण में विधायक, पूर्वमंत्री के अलावा कई छुटभैया नेताओं के परिजन मैदान में हैं। इससे इन दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। अपनों को जीत दिलाने के लिए ये नेता दिन-रात एक किए हैं। एक-एक वोट के लिए घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इनकी यह कवायद पंचायत की सबसे बड़ी कुर्सी हथियाने को है।
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए हो रहे चुनाव का आधा सफर पूरा हो चुका है। चार चरण में हो रहे पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के भी मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। तीसरे चरण में कौशाम्बी के सिराथू और कड़ा ब्लाक क्षेत्र में चुनाव होना है। जहां कौशाम्बी की राजनीति में अहम दखल रखने वाले विधायक, पूर्वमंत्री के अलावा पार्टी के कई मौजूदा और पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही पंचायत के रसूखदार पदों पर रह चुके दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन दिग्गजों ने जिला पंचायत यानि मिनी सदन की सबसे बड़ी कुर्सी हथियाने के लिए अपनों को मैदान में उतार रखा है।
सबसे ज्यादा घमासान तो जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र वार्ड नंबर 14 में देखने को मिल रहा है। जहां एक साथ कई दिग्गज नेताओं की घरवाली मैदान में उतरकर एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। यही नहीं कौशाम्बी सियासत के ये धुरंधर भी घर के इन सदस्यों की जीत के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इधर, तीसरे चरण चुनाव के प्रचार का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन था। अंतिम मौके पर विधायक, पूर्व मंत्री समेत सभी दिग्गज अपनों के लिए गांव-गांव भ्रमण किया। मतदाताओं को अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए हाथ जोड़ते नजर आए।