फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

901 उम्मीदवारों का सियासी भाग्य मतपेटिका में बंद

Tue, 13 Oct 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 13 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को 341 बूथों पर हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा। दूसरे चरण में कुल 55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिपं सदस्य और बीडीसी सदस्य पदों के लिए कराए गए चुनाव में चायल ब्लाक में 56 और नेवादा ब्लाक में 54 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ मतदाताओं ने चुनाव मैदान में उतरे 901 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को चायल और नेवादा ब्लाक में चुनाव हुआ। जिला पंचायत की छह और बीडीसी सदस्य की 143 सीटों पर मतदान के लिए कुल 341 बूथ बनाए गए थे। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। हालांकि नेवादा ब्लाक के मतदान केंद्र कोटिया, चरवा, रामपुर आदि में शाम पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की लाइन लगी होने के कारण निर्धारित समय से आधे घंटे ज्यादा समय तक मतदान हुआ।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर दूसरे चरण का मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान चायल में 56 और नेवादा ब्लाक क्षेत्र में कुल 54 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि चायल ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत की 2 सीट पर 32 और बीडीसी सदस्य की 50 सीटों के लिए 270 प्रत्याशी मैदान में थे, वहीं नेवादा ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य की 4 सीटों के लिए 72 और बीडीसी सदस्य की 93 सीटों के लिए 527 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे। इन सभी उम्मीदवारों का भाग्य मतदाताओं ने मतपेटिका में बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed