फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   panchayat chunav news

मंझनपुर में 57 और मूरतगंज 52 फीसदी मतदान

Fri, 09 Oct 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 09 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान कराया गया। मंझनपुर में 57.50 और मूरतगंज में 52 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  पिंडरा, अगियौना बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर हुई मारपीट और झड़प की घटनाओं को छोड़ दें, तो दोनों ब्लाकों में कुल 411 मतदेयस्थलों पर लगभग शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। इस दौरान कई बूथों पर मतदातासूची में गड़बड़ी को भी लेकर वोटरों में गुस्सा देखने को मिला।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत इस बार निर्वाचन विभाग ने जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए पहले चुनाव कराया जा रहा है। चार चरणों में हो रहे चुनाव का शुक्रवार को पहला चरण छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। बता दें कि कौशाम्बी में पहले चरण के तहत मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र के 8 जिला पंचायत सदस्य और 179 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पदों के निर्वाचन के लिए डाले गए। दोनों ब्लाक के करीब 2.49 लाख मतदाताओं के लिए कुल 411 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन


 इन बूथों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। मूरतगंज ब्लाक के महगांव समेत कई बूथों पर तो शाम के समय लंबी लाइन लगी होने के कारण आधे घंटे देरी से मतदान समाप्त हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह के मुताबिक पहले चरण में मंझनपुर ब्लाक क्षेत्र में 57.50 और मूरतगंज में कुल 52 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य की कुल आठ सीटें हैं। इन सीटों पर किस्मत आजमाने कुल 152 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मतपेटिका में बंद कर दिया है। उन्होंने दोनों ब्लाकों में बगैर किसी गड़बड़ी के पहले चरण का मतदान संपन्न होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed