{"_id":"c7a41734d37fc6ecb37ddab453b77de6","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य पद के लिए 66 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य पद के लिए 66 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चौथे और अंतिम चरण के लिए नामांकन के पहले दिन कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक क्षेत्र से डीडीसी पद के लिए 66 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, बीडीसी सदस्य पद पर दोनों ब्लाकों से बड़ी संख्या में 693 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन कराने आए उम्मीदवारों के साथ आई समर्थकों की भीड़ को काबू में रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले दिन के नामांकन का कार्य सकुशल संपन्न होने का दावा किया है।
बता दें कि जिले के कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक क्षेत्रों का चुनाव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में होना है। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 21 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 293 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह सरसवां ब्लाक क्षेत्र से जिपं सदस्य पद के लिए 45 तथा क्षेत्र बीडीसी सदस्य पद के लिए 400 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दोनों ब्लाकों में नामांकन के लिए सुबह से ही उम्मीदवारों का आना शुरू हो गया था। इनके साथ समर्थकों की भी भारी भीड़ आई थी। बारी-बारी से सभी ने नामांकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को चौथे और अंतिम चरण के लिए आखिरी दिन नामांकन होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरूकराई जाएगी। चुनाव में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया जा चुका है।