{"_id":"8400dfd2f0680c1549c537ffeecdf9e8","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-158","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलती रही मतपेटिका, निकलते रहे प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलती रही मतपेटिका, निकलते रहे प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती रविवार को कराई गई। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। कौशाम्बी के 8 ब्लाकों में प्रधान पद के 498 और सदस्य पदों की मतगणना निर्धारित आठ स्थानों पर एक साथ सुबह 7 बजे से शुरू हुई। वोटों की गिनती शुरू होने के डेढ़ घंटे के बाद से ही नतीजे सामने आने लगे। मतपेटिका खुलती रही और गांवों के प्रधान घोषित होते रहे। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चार चरणों में 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक मतदान कराया गया था। कौशाम्बी की 498 प्रधान पद के लिए 4569 लोगों ने किस्मत आजमाई थी। रविवार को मंझनपुर की ओसा मंडी, सरसवां के टेंवा कालेज, कौशाम्बी के इंटर कालेज कौशाम्बी, नेवादा में डिग्री कालेज जयंतीपुर, चायल में डिग्री कालेज तिल्हापुर, मूरतगंज में डिग्री कालेज मूरतगंज, कड़ा और सिराथू में सयारा कालेज में सुबह 7 बजे से एक साथ मतगणना शुरू की गई। जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही नतीजे घोषित होने लगे। जनपद में प्रधान पद का सबसे पहला परिणाम सरसवां ब्लाक से आया। यहां की ग्रामसभा शिवरा की सरला देवी 169 मतों के साथ प्रधान निर्वाचित घोषित की गईं।