फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Paisa's youth died in Mumbai, last rites refused

Kaushambi News: पइंसा के युवक की मुंबई में मौत, अंतिम संस्कार से इन्कार

Thu, 05 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Paisa's youth died in Mumbai, last rites refused
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली के पहाड़पुर गांव के एक युवक की मुंबई में मौत हो गई। दो दिन बाद बुधवार सुबह शव घर आने पर परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर दो आरोपियों को पकड़कर छोड़ने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पहाड़पुर निवासी गुलाब निर्मल का 22 वर्षीय बेटा सूरज कुमार 20 मई को पड़ोसी वीरेंद्र के साथ महाराष्ट्र के चांदपुर जिले के धूधुस गांव गया था। परिजनों के मुताबिक दो जून को वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसी ने नदी में डूबने से मौत होने की बात बताई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पड़ोसी वीरेंद्र और वहीं के ढाबा संचालक अकरम शव लेकर गांव आए तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना के बाद पइंसा इंस्पेक्टर रोशन लाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस की परिजनों से कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के साथ महाराष्ट्र के ढाबा संचालक को हिरासत में लिया। आरोप है कि बाद में दोनों को थाने से छोड़ दिया गया। देर शाम तक हंगामा चलता रहा। मृतक के पिता ने बताया कि उनका भाई कमलेश चेन्नई में रहता है। उसके गांव आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed