फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   overloading matter confusen

उलझता जा रहा ओवरलोडिंग का तिलिस्म

Sun, 22 May 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 22 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
overloading matter confusen
other
आखिर वो कौन है, जिससे सब डरते हैं। जो सब पर हावी है। जिसने सबको अपने शिकंजे में ले रखा है। जिसके शिकंजे में फंसे परिवहन विभाग के अफसर छटपटा रहे हैं। अफसर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। ओवरलोडिंग के तिलिस्म का ओर छोर नहीं दिख रहा है। पर भारी वाहनों के इंट्री की शिकायत शासन से क्या हुई कि इसके बाद से इसके राज की गहरी परतें खुलती जा रही हैं। मामले में खनिज विभाग भी कम जिम्मेदार नहीं है। खनिज विभाग की कारस्तानी परिवहन विभाग झेलने को मजबूर है। मामले में परिवहन विभाग के अफसरों की टीस बहुत गहरी है। ट्रकों की इंट्री की शिकायत को लेकर आरोपों के घेरे में आए परिवहन विभाग के अफसर सीधे भले ही कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं पर उनकी मानें तो ओवलोडिंग के लिए पूरा जिला सपोर्ट करता है। कार्रवाई पर शासन तक हड़कंप मच जाता है।
विज्ञापन


मोटर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएन गुप्ता द्वारा प्रमुख सचिव परिवहन से की गई शिकायत जिले के अफसरों के गले की फांस बनती जा रही है। आरोप है कि जिले के एआरटीओ प्रवर्तन ने इंट्री के नाम पर वसूली कर वाहनों को ओवर लोड परिवहन की पूरी छूट रखी है। जांच जिले में आई तो हड़कंप मच गया है। अंदर खाने में चर्चा है कि परिवहन विभाग अगर ओवरलोडिंग पर सख्ती करता है तो फिर अफसरों की नौकरी पर बन आती है। परिवहन विभाग के सूत्रों की मानें तो ओवरलोडिंग के लिए खनिज विभाग जिम्मेदार है। खनिज विभाग की लापरवाही से यमुना के घाटों से बालू की निकासी की जाती है। सड़कों पर बालू लदे ओवरलोड ट्रक चलते हैं। इन ट्रकों को पकड़ने पर परिवहन विभाग के अफसरों की शामत आ जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में परिवहन अधिकारी न तो ओवर लोड वाहनों की इंट्री की बात स्वीकार कर पा रहे हैं और न ही ओवरलोड बालू लादकर फर्राटा भर रहे वाहनों पर शिकंजा ही कस पा रहे हैं। मामले में परिवहन विभाग के एक उच्चाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने दबी जुबान से बताया कि जिले में सिर्फ बालू लदे वाहन ही ओवर लोड चल रहे हैं। पिछले दिनों ऐसे चार वाहनों पर करारी थाने में कार्रवाई की गई तो हड़कंप मच गया था। इसके बाद से इतना अधिक दबाव है कि परिवहन विभाग इन वाहनों की तरफ देख भी नहीं रहा है। ऐसे में यह तो साफ हो गया है कि दोआबा में ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर प्रतिबंध नहीं लग सकता। इस स्थिति में प्रमुख सचिव परिवहन को क्या जवाब भेजा जाएगा इसे लेकर परिवहन अफसर की नींद हराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोआबा में एक भी वाहन को इंट्री नहीं दी गई। प्रमुख सचिव परिवहन द्वारा मांगी गई रिपोर्ट सोमवार तक भेज दी जाएगी। जिले में बगैर रवन्ने के खनन और परिवहन हो रहा है। इसे कराने वालों को रोकने की हिम्मत किसी की नहीं है। ये सब जानते हैं। चार ट्रकों पर कार्रवाई से शासन तक हड़कंप मच गया था।
पीके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed