{"_id":"5bd7599dbdec226939028523","slug":"overloaded-trucks-diturbed-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू के ओवरलोड वाहनों ने निकाला सड़क का दिवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू के ओवरलोड वाहनों ने निकाला सड़क का दिवाला
kaushambi
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। छेकवा बालू घाट में डंप बालू खाली कराने की जल्दबाजी में सड़क का दिवाला निकाल दिया गया है। गड्ढा युक्त सड़क पर ईंट डलवाकर मरम्मत कराई गई वह भी ओवरलोड वाहनों की वजह से पिस चुके हैं। प्रधान की शिकायत के बाद भी अफसर ओवरलोड वाहनों पर नकेल नहीं लगा पा रहे हैं। सरायअकिल कोतवाली के छेकवा गांव में बालू घाट है। इस घाट के समीप बड़े पैमाने पर बालू डंप की गई है। अब खनन होने से पहले डंप बालू को ठिकाने लगाने के लिए कारोबारी बेखौफ होकर ओवरलोडिंग कर रहे हैं।
इससे गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। प्रधान चंद्रशेखर सिंह का कहना है ओवर लोड ट्रक पर तिरपाल लगाकर उसे ढक दिया जाता है। पुलिस की सेटिंग से निकाली जा रही बालू ने पूरी सड़क को खराब कर दिया। पिछले दिनों सड़क पर हुए गड्ढों में ईंट भरवाया गया था। यह ईंट भी ओवरलोड वाहनों की वजह से पूरी तरह से पिस चुकी है। इस बाबत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से भी शिकायत किया जा चुका है। शिकायत के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग सका।