फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Over 8,000 dialysis sessions in 10 months; relief for kidney patients

Kaushambi News: 10 महीने में आठ हजार से अधिक डायलिसिस, किडनी मरीजों को राहत

Fri, 23 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 23 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Over 8,000 dialysis sessions in 10 months; relief for kidney patients
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की डायलिसिस यूनिट में प्रतिदिन औसतन 30 से 35 डायलिसिस हो रही हैं। बीते 10 महीने में आठ हजार से अधिक डायलिसिस की जा चुकी हैं। निशुल्क उपचार की सुविधा से अपने जिले के साथ चित्रकूट, फतेहपुर और बांदा के किडनी मरीजों को भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट की व्यवस्थाओं में सुधार का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। इस वजह से वर्तमान में मरीजों को डायलिसिस के लिए प्रतीक्षा सूची में इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। नियमित उपचार की जरूरत वाले मरीजों को समय पर सुविधा मिल रही है। साथ ही निजी केंद्रों पर इलाज कराने में होने वाले खर्च से भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज तिवारी के मुताबिक टीम का प्रयास होता है कि मरीज इलाज से संतुष्ट हो। यूनिट के संचालन में डॉ. सुरभि प्रकाश, डॉ. अंजन दास, मैनेजर अर्णब बनर्जी और स्टाफ ललिता के साथ टीम में शामिल अन्य तकनीकी कर्मी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान लाभार्थियों को अतिरिक्त सुविधा
यूनिट में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को निशुल्क डायलाइजर के साथ चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार एरिथ्रोपोइटिन इंजेक्शन भी दिया जा रहा है। इससे किडनी रोग से संबंधित एनीमिया के उपचार में मदद मिलती है।

-- वर्जन----
--चिकित्सकीय सुविधा को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। महाविद्यालय की डायलिसिस यूनिट में गैर जिलों से भी लोग आ रहे हैं। शेड्यूल का पालन कर पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। -डॉ. हरिओम कुमार सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed