फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Outbreak of heat: student dies of heat stroke

गर्मी का प्रकोप : हीट स्ट्रोक से छात्रा की मौत

Wed, 07 Jun 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of heat: student dies of heat stroke
मंगलवार की दोपहर तेज धूप और गर्मी के कुछ इस तरह से छतरी लेकर निकली युवतियां
बड़ी बहन को परीक्षा दिलाने मूरतगंज गई थी चरवा की रहने वाली छात्रा
विज्ञापन

वापस आने पर बिगड़ी हालत, निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चरवा से मूरतगंज बहन को परीक्षा दिलाने गई एक छात्रा (15) की हीट स्ट्रोक की शिकार हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
चरवा के काजू की रहने वाली 15 वर्षीय अक्षिता सिंह पुत्री शिव शंकर सिंह हाईस्कूल की छात्रा थी। सोमवार को उसकी बहन की मूरतगंज के विश्वनाथ डिग्री कॉलेज में परीक्षा थी। शिवशंकर सिंह ने बताया कि सुबह बेटी अक्षिता अपनी बहन को स्कूटी से लेकर परीक्षा दिलाने मूरतगंज गई थी। वहां पर दिन भर उसे गर्मी और लू से जूझना पड़ा। जब वह घर से निकली तो पूरी तरह स्वस्थ थी। शाम को लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गर्मी के कारण बाहर निकलने वालों लोगों को कामकाज में काफी परेशानी हो रही है। घना का पूरा के सर्वेश ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे कुछ काम से एसबीआई की मंझनपुर शाखा गए थे। 10 मिनट के रास्ते ने उन्हें बेहाल कर दिया। बैंक पहुंचने के बाद सबसे पहले प्यास बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नयानगर की रहने वाली सविता गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे खरीदारी करने निकली थीं। तब कोई खास दिक्कत नहीं हुई। दो घंटे बाद जब वापस लौटना हुआ तो लू के थपेड़ों ने परेशान कर दिया। घर पहुंची तो बत्ती गुल मिली। पंखे और कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed