फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Out of a total of 109 complaints, eight were resolved on the spot through Sampoorna Samadhan.

Kaushambi News: संपूर्ण समाधान पर कुल 109 शिकायतों में से आठ का मौके पर निस्तारण

Sun, 05 Apr 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Out of a total of 109 complaints, eight were resolved on the spot through Sampoorna Samadhan.
संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर चायल तहसील में लोगों की समस्या सुनते डीएम व एसपी। स्रोत:प्रशासन
जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां आम जनता की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिले के कुल 109 शिकायतें आईं, जहां सिर्फ आठ का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

तहसील चायल में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान 36 शिकायतें पहुंचीं और दो का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील मंझनपुर में 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें चार का तत्काल निस्तारण किया गया। सिराथू में एडीएम शालिनी प्रभाकर की मौजूदगी में 39 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनवाई के दौरान पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव की निराशा पत्नी चंद्रमा प्रसाद ने अपने पति के साथ हुए सड़क हादसे का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि दो जनवरी 2026 को उनके पति खोवा बेचकर लौट रहे थे, तभी नौवापुर के पास एक अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका विभिन्न निजी अस्पतालों और एसआरएन में इलाज चला। आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष पिपरी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।




वहीं, संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के पट्टी नरवर गांव निवासी बशीर अहमद ने बताया कि गांव के कुछ दबंग लोग तमंचा दिखाकर उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं और खड़ी फसल काट ले गए। मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिया है।

कैराना में श्रीबालाजी शोभायात्रा में फुलों के रथ पर सवार भगवान बालाजी महाराज-संवाद

कैराना में श्रीबालाजी शोभायात्रा में फुलों के रथ पर सवार भगवान बालाजी महाराज-संवाद

कैराना में श्रीबालाजी शोभायात्रा में फुलों के रथ पर सवार भगवान बालाजी महाराज-संवाद

कैराना में श्रीबालाजी शोभायात्रा में फुलों के रथ पर सवार भगवान बालाजी महाराज-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed