{"_id":"5f738d888ebc3e9bb350af75","slug":"order-to-investigate-the-delivery-case-of-corona-infected-obstetric-kaushambi-news-ald2876296112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित प्रसूता के प्रसव प्रकरण की जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित प्रसूता के प्रसव प्रकरण की जांच का आदेश
विज्ञापन
Order to investigate the delivery case of corona infected obstetric
संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों के इनकार के बाद कोरोना संक्रमित प्रसूता का वार्ड में रिश्तेदार महिलाओं से प्रसव कराने की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने मामले की जांच डॉ. एसी श्रीवास्तव को सौंप दी है। बुधवार को अस्पताल में दिनभर मामले की लीपापोती का प्रयास होता रहा।
मंझनपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली प्रसूता को परिजनों ने शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव पूर्व जांच में महिला कोरोना संक्रमित मिली।
प्रसव पीड़ा से कराह रही संक्रमित प्रसूता का प्रसव कराने से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व चिकित्साकर्मियों ने इनकार कर दिया। जिसके बाद प्रसूता की रिश्तेदारी से आई महिलाओं ने वार्ड में सामान्य प्रसव कराया। मामले को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान लेकर सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने प्रकरण की जांच वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसी श्रीवास्तव को सौंप दी। इस मामले को लेकर आरोपी डॉक्टर व कर्मचारी आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ
मंझनपुर। कोरोना संक्रमित महिला के प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। फिलहाल कोरोना संक्रमित होने के चलते महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। महिला का नवजात का कोरोना टेस्ट अभी नहीं कराय
ा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चा सामान्य रूप से स्वस्थ है। रोग से बचाने के लिए मां को अपना दूध पिलाने के लिए कहा गया है। संक्रमित महिला का दूसरा कोरोना टेस्ट दस दिन बाद किया जाएगा।