फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Only approval was given to build Annapurna store, now hope of getting budget

Kaushambi News: अन्नपूर्णा स्टोर बनाने को सिर्फ स्वीकृति ही मिली, अब बजट मिलने की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Only approval was given to build Annapurna store, now hope of getting budget
जिले की 75 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत अन्नपूर्णा स्टोर बनाने की स्वीकृति दो महीने पहले ही मिल गई। एक स्टोर बनाने में 8.50 लाख रुपये खर्च होंगे। जिले भर में इन स्टोरों के निर्माण में 6.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लेकिन, दो महीने बाद भी बजट नहीं मिला। वहीं, ग्राम प्रधानों ने कहा कि पिछली योजनाओं का बजट पांच महीने से अटका है। इस वजह से उधार में कोई फर्म निर्माण सामग्री देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जिले में 577 राशन की दुकानें संचालित हैं। शासन से पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के तहत राशन का वितरण कराया जाता है। जिले में डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत कोटे की दुकान पर राशन पहुंचाने का आदेश है। कई कोटेदारों की दुकानें संकरी गलियों में होने से वहां तक राशन लदा वाहन नहीं पहुंच पाता है। समस्या को देखते हुए शासन की ओर से मनरेगा योजना के तहत अन्नपूर्णा स्टोर बनवाए जा रहे हैं। पहले चरण के 72 अन्नपूर्णा भवन तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब दूसरे चरण के तहत 75 अन्य ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा स्टोर के निर्माण की स्वीकृति मिली है। लेकिन, बजट न मिलने की वजह से प्रधान स्टोर निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिस वजह से लेटलतीफी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी 451 ग्राम पंचायतों में योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों में सामग्री मद का 15 करोड़ रुपये पिछले कई महीने से बकाया चल रहा है। इसका भुगतान पिछले पांच महीने से नहीं हुआ है। ऐसे में अब फर्म संचालक भी उधारी देने से इन्कार करने लगे हैं।
--------
गांव में अन्नपूर्णा स्टोर बनवाने के लिए शासन से निर्देश आया हैं। स्टीमेट बन गया है। मनरेगा से काम होना है। छह महीने से भुगतान नहीं होने के कारण फर्म संचालक अब उधार निर्माण सामग्री देने को तैयार नहीं हैं। --मान सिंह यादव, ग्राम प्रधान- थांबा अलावलपुर

-------
मनरेगा से गांव में अन्नपूर्णा स्टोर बनना हैं। छह महीने से मनरेगा का पैसा नहीं मिल रहा है। पिछला पैसा चुकता होने के बाद ही फर्म संचालक सामग्री देने को तैयार है। बजट आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
सविता यादव, ग्राम प्रधान-भैला मकदूमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed