फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Only 45 youths got jobs out of 14 thousand unemployed

14 हजार बेरोजगारों में सिर्फ 45 युवकों को मिली नौकरी

Mon, 02 Aug 2021 01:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Aug 2021 01:36 AM IST
सार

जिले का सेवायोजन दफ्तर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रहा है। वित्तीय वर्ष के चार माह में सिर्फ एक ऑनलाइन मेले का ही आयोजन किया जा सका है।

विज्ञापन
Only 45 youths got jobs out of 14 thousand unemployed

विस्तार

जिले का सेवायोजन दफ्तर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रहा है। वित्तीय वर्ष के चार माह में सिर्फ एक ऑनलाइन मेले का ही आयोजन किया जा सका है। इसमें 45 बेरोजगारों को रोजगार मिल सका। जबकि जनपद में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या करीब 14 हजार है। कोरोना काल में शिक्षित बेरोजगारों की फौज रोजगार की तलाश में भटक रही है।
विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोरोना के कारण महानगरों को जाने वाली ट्रेनों की संख्या पहले के मुकाबले कम हो गई है। रिजर्वेशन पाने के लिए लोगों को लंबे समय इंतजार करना पड़ रहा है। संक्रमण के चलते घर लौट चुके कामगारों को रोजगार तलाशने में परेशानी हो रही है। उन्हें अंदेशा है कि जहां वे काम करते थे वहां दोबारा जाने पर काम नहीं मिला तो फिर किन साधनों से दूसरे महानगरों में रोजगार तलाशने जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे युवाओं की मदद के लिए बना सेवायोजन विभाग जिले में नाकाम साबित हो रहा है। विभागीय पोर्टल पर फिलहाल जिले के 14362 शिक्षित बेरोजगारों ने पंजीकरण करा रखा है। इन युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए लगभग हर महीने मेले का आयोजन करने का प्रावधान है, लेकिन जिले में वित्तीय वर्ष के चार माह में सिर्फ एक ऑनलाइन रोजगार मेले का ही आयोजन किया जा सका है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इस मेले के जरिए 45 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति दिलाई गई है। समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन नहीं किए जाने से जिले के युवा मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला सेवा योजन अधिकारी गौतम घोष का कहना है कि कोरोना के चलते सिर्फ एक रोजगार मेला ही लगवाया जा सका है। जल्द ही इसी माह दूसरा मेला लगवाया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed