{"_id":"60f6da808ebc3e6d301fa8bf","slug":"one-worker-died-two-serious-due-to-the-collapse-of-the-visor-of-the-house-kaushambi-news-ald3113239151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
One worker died, two serious due to the collapse of the visor of the house
- फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के टेढ़ीमोड़ में सोमवार शाम एक मकान का निर्माणाधीन छज्जा भरभराकर ढह गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रुप से जख्मी हैं। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने जख्मी मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सैनी कोतवाली के टेढ़ीमोड़ बाजार निवासी जावेद अपना मकान बनवा रहा है। सोमवार को भी निर्माण कार्य चल इस बीच अचानक मकान का छज्जा ढह गया।
घटना में काम कर रहे मजदूर काजीपुर निवासी रानू (45), देशराज (42) और कड़ाधाम कोतवाली के बारा हवेली खालसा निवासी लल्लू (50) मलबे में दबकर जख्मी हो गए। घटना देख मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने सभी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान रानू की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चलौली के शक्तिमान सिंह का था मसीपुर में मिला शव
कोखराज के मसीपुर गांव के बाहर सोमवार की देर रात मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव पिपरी के चलौली गांव निवासी शक्तिमान सिंह का था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि था और वह रविवार की रात घर से अचानक लापता हो गया था।
चलौली निवासी लल्लन सिंह किसान है। उनका बेटा शक्तिमान सिंह (28) की पिछले कई सालों से दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात अचानक शक्तिमान सिंह घर से लापता हो गया था।
रात भर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार की देर शाम कोखराज के मसीपुर गांव के लोगों ने युवक का शव खेत मे देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मंगलवार की सुबह जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त शक्तिमान सिंह के रूप में की। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

One worker died, two serious due to the collapse of the visor of the house- फोटो : KAUSHAMBI