फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One lakh rupees deducted from account, case registered

Kaushambi News: खाते से कट गए एक लाख रुपये,केस दर्ज

Wed, 05 Apr 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 05 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees deducted from account, case registered
कस्बे के एक युवक के खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये कट गए। युवक को जानकारी हुई तो बैंक के साथ पुलिस को सूचना दी। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी अरसालान पुत्र अजमेरी ने बताया कि उसने यूनियन बैंक की स्थानीय शाखा में ख़ाता खोल रखा है।
16 दिसंबर को उसके बैंक खाते से 5 हजार व 25,464 और फिर 23,990 रुपये कट गया। इसके बाद फिर 45,800 रुपया काटा गया। थोड़ी देर बाद 45,800 रुपया वापस खाते में आ गया। बाकी रकम वापस नहीं आई।
अरसालान ने जिस नंबर से पैसा काटा गया, उससे बात की तो संबंधित खाताधारक ने पैसा वापस करने का आश्वासन दिया,लेकिन आज तक पैसा वापस नही किया। अब उसका मोबाइल भी बंद बता रहा।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने किसी को ओटीपी भी नही दी और न किसी से बात की। इसके बाद भी खाते से रकम गायब हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने खाता नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed