{"_id":"613e51678ebc3ec77609d56c","slug":"one-death-due-to-snakebite-one-serious-kaushambi-news-ald315611660","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से एक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
तहसील के चरवा गांव के लोग एक सर्प के कराए दहशत में हैं। लोग अब दिन के उजाले में भी अपने घर के अंदर की कोठरी में घुसने में डर रहे हैं। वजह यह है कि शनिवार रात गांव में सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इसी गांव में रहने वाली महिला अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है।
चरवा कोतवाली के पंसौर निवासी जगतलाल सरोज खेती किसानी करते हैं। उनका बेटा राजेंद्र (35) भी मजदूरी करके पिता का हाथ बटाता करता था। जगतलाल के अनुसार शनिवार की रात को राजेंद्र मजदूरी करके घर आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया।
देर रात सोते वक्त उसे सर्प ने उसे डस लिया। राजेंद्र के शोर मचाने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
आननफानन उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार गांव में रहने वाले राजकुमार की पत्नी रूपा देवी को भी शनिवार की रात सोते समय सांप ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, घटना को लेकर गांव के लोगों में दहशत है। गांव के लोगों का मानना है कि सांप बस्ती में ही कहीं छिपा है। इस कारण लोग अंधेरे में जाने तक से डरने लगे हैं। घर के अंदर खाना बनाने के लिए रखा लकड़ी, कंडी और राशन तक बाहर निकाले गए हैं।
दहशत के कारण लोग घरों में दिन और रात के वक्त धुआं जलाए रहते हैं। इस बाबत इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि ऐसी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इस तरह का मामला है तो किसी सपेरे की मदद से सांप को पकड़वा कर जंगल में छुड़वाया जाएगा।