{"_id":"66ea2f1a46b39ed4900933d6","slug":"one-brother-in-law-was-attacked-with-an-axe-chilli-was-thrown-in-the-eyes-of-another-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116362-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एक देवर पर फरसे से हमला, दूसरे की आंख में झोंकी मिर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एक देवर पर फरसे से हमला, दूसरे की आंख में झोंकी मिर्च
Wed, 18 Sep 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव में मंगलवार सुबह पैतृक गहने के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान महिला ने फरसे से प्रहार कर एक देवर को जख्मी कर दिया। जबकि दूसरे की आंख में मिर्च झोंक दी। पीड़ितों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
कशिया पश्चिम निवासी पारस, मनोहर, हरिश्चंद्र व वीरेंद्र सगे भाई हैं। इन्होंने बताया कि पिता गुलाब की मौत के बाद मां के पूरे गहने बड़े भाई रामनरेश को सुरक्षित रखने के लिए दे दिए गए थे। अब गहनों का बंटवारा करने के लिए कहा तो भाभी की नीयत खराब हाे गई। भाभी ने बताया कि सारे जेवरात चोरी हो गए हैं।
मंगलवार की सुबह इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि बात बढ़ने पर भाभी ने मनोहर की आंख में मिर्च झोंक दी और पारस के ऊपर फरसे से प्रहार कर दिया। इससे दोनों जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।