{"_id":"67c060f344fbb6fa4e0ad8bf","slug":"on-the-wedding-night-the-newly-married-woman-left-her-husband-and-went-to-her-lover-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : सुहागरात पर पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची नवविवाहिता, जिद के आगे हारे परिजन, प्रेमी के साथ भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : सुहागरात पर पति को छोड़ प्रेमी के पास पहुंची नवविवाहिता, जिद के आगे हारे परिजन, प्रेमी के साथ भेजा
Thu, 27 Feb 2025 06:26 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:26 PM IST
सार
एक कहावत है कि सच्चे प्रेम के आगे सबको झुकना पड़ता है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला महिला थाना में देखने को मिला। नौ दिन पूर्व सुहाग सेज से पति को छोड़ प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका के परिजन हार मान गए।
विज्ञापन
दुल्हन फरार। सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एक कहावत है कि सच्चे प्रेम के आगे सबको झुकना पड़ता है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला महिला थाना में देखने को मिला। नौ दिन पूर्व सुहाग सेज से पति को छोड़ प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका के परिजन हार मान गए। शादी में एक दूसरे को दिए गए समान को वापस कर प्रेमिका को प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी 18 फरवरी को फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली के एक गांव की एक युवती से हुई थी। दूसरे दिन 19 फरवरी को दुल्हन की विदाई हो गई। दुल्हन के ससुराल पहुंचने पर मंगल गीत के साथ सारे रश्म निभाए गए। रात में जब बाद दूल्हा सुहाग सेज पर दुल्हन से मिलने पहुंचा तो वहां उसे दुल्हन नहीं दिखाई दी। दुल्हन के अचानक रहस्यमय तरीके से गायब पर ससुराली परेशान हो गए। रात भर खोजबीन के बाद मायके वालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
तीसरे दिन पता चला कि दुल्हन पहले से जिस युवक से प्रेम करती थी। वह उसी के पास चली गई। नव विवाहिता को मायके वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के ही साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। दूल्हे के पिता ने मामले की जानकारी महिला थाना पुलिस को दी। एसओ नीलम राघव ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष ने आपस में समझौता करते हुए एक दूसरे का शादी में दिया गया समान वापस कर दिया।
विज्ञापन