{"_id":"65e08003b7b1561d860e1565","slug":"on-the-strength-of-nishant-ghaziabad-team-made-it-to-the-semi-finals-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-109040-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: निशांत के दम पर गाजियाबाद की टीम सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: निशांत के दम पर गाजियाबाद की टीम सेमीफाइनल में बनाई जगह
Thu, 29 Feb 2024 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
निशांत के दम पर गाजियाबाद की टीम सेमीफाइनल में बनाई जगह
-- 14 वीं आबिश एवं शाकिब रिजवी स्मारक ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन
फोटो-- 19
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। 14वीं आबिश व शाकिब रिजवी स्मारक ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें जिला क्रिकेट एसोसिएशन गाजियाबाद ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन सहारनपुर को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन सहारनपुर ने 39.3 ओवर में शोएब सिद्दीकी 77, पृथ्वी त्यागी 42, दीपक राणा 34 की मदद से 220 रन का स्कोर खड़ा किया। भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य रहे मो. अम्मान केवल दो रन पर आउट हो गए। गाजीपुर की तरफ से ओजेशव त्यागी (8 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट), निशांत ठाकुर (8 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट), कार्तिक गोयल (6.3 ओवर में 40 रन 2 विकेट) लिए। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद की टीम ने 39 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए। टीम की तरफ कृति वर्धन 74 नाबाद, ओम सैनी 38, निशांत ठाकुर 36 अविजित, नलिन मिश्रा 27, यश मकर ने 20 रन का योगदान किया। सहारनपुर के आयुष कुमार (5 ओवर में 26 रन 2 विकेट) और मुकेश कुमार (8 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट) चटकाए। रिजवी इंजनियरिंग एंड मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. इश्तियाक अहमद ने हरफनमौला खेल पर निशांत ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में रोहित यादव व मो. आदिल ने अंपायरिंग व अनूप कुमार शर्मा और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की। प्रतियोगिता में शुक्रवार को वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बीच क्वाॅटर फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
फोटो