{"_id":"5d375f8d8ebc3e6cdb2e8e5d","slug":"on-the-rebuke-of-father-schoolgirl-gave-poison-kaushambi-news-ald250269589","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की फटकार पर छात्रा ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की फटकार पर छात्रा ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
पिता की फटकार पर छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान
- सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का मामला, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मंगलवार सुबह पिता की फटकार से आहत एक छात्रा ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
पहाड़पुर गांव की साजिया (15) पुत्री रफीक हाईस्कूल की छात्रा थी। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पिता ने उसे फटकार दिया था। इसी के बाद तैश में आकर उसने जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आननफानन छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।