फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On the orders of the court, an FIR was lodged for assault and molestation.

Kaushambi News: अदालत के आदेश पर मारपीट व छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, an FIR was lodged for assault and molestation.
मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट के आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक क्षेत्र की महिला ने बताया कि 25 नवंबर की रात वह घर में खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी देवेंद्र कुमार त्रिपाठी घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी की पत्नी पूर्णिमा त्रिपाठी भी मौके पर आ गई और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही दोनों ने गले में पहनी हुई सोने की चेन भी छीन लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे भूपेंद्र और योगेंद्र ने बीच बचाव किया तो उनकी जान बच सकी। आरोप है कि मामले की शिकायत महिला ने सरायअकिल थाना और एसपी कार्यालय में की लेकिन वहां से न्याय नहीं मिला। बुधवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी देवेंद्र कुमार त्रिपाठी और उसकी पत्नी पूर्णिमा के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed