फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On the instructions of Phulpur MP, SDM set up an inquiry into the disputed land.

Kaushambi News: फूलपुर सांसद के निर्देश पर एसडीएम ने विवादित भूमि की बैठाई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of Phulpur MP, SDM set up an inquiry into the disputed land.
कस्बे के निंदूरा स्थित भूमि-विवाद में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने फूलपुर सांसद से न्याय की गुहार लगाई है। सांसद के निर्देश पर एसडीएम सोरांव ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन



लालगोपालगंज के चैनी का पूरा निवासी व भाजपा के शृंग्वेरपुर मंडल मंत्री राधेश्याम पटेल ने अपनी भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल से की। पीड़ित का आरोप है कि उनकी भूमिधरी गाटा संख्या 3076 व 3080 पर दबंग जबरन कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

राधेश्याम के अनुसार, उन्होंने समस्या को लेकर आईजीआरएस, जिलाधिकारी कार्यालय और तहसील स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत सीमांकन कराया जा चुका है और नगर पंचायत कार्यालय से बाकायदा नक्शा भी स्वीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद के हस्तक्षेप पर एसडीएम सोरांव ने तहसीलदार को लिखित पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें। साथ ही अभिलेखों की सूक्ष्मता से जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed