फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On receipt of the son of the mother tear Clken

बेटे के मिलने पर छलकें मां के आंसू

Mon, 15 Jun 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 15 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
On receipt of the son of the mother tear Clken
चरवा/चायल (कौशाम्बी)। घर के सामने मां के साथ सोते समय चोरी हुए करीब 7 दिन के बच्चे को 19 दिन बाद पुलिस ने बरामद कर लिया। संतानहीन एक युवती बच्चे को चुरा ले गई थी। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि अभी महिला कुछ बता नहीं पा रही है। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि उसके बच्चे नहीं थे। इसी से उसने वारदात की।
विज्ञापन


बता दें कि चरवा कोतवाली क्षेत्र के सझिया गांव निवासी ब्रह्मदीन उर्फ बिजली भट्ठे में मजदूर है। इसकी पत्नी सोनी देवी ने 19 मई को बेटे को जन्म दिया था। भीषण गर्मी के कारण सोनी 26 मई की रात अपने बेटे को लेकर घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। आधी रात बिस्तर से उसका बेटा गायब हो गया। देर रात जब उसकी नींद खुली, तो बेटा नहीं था। उसके होश उड़ गए। वह चिल्लाते हुए अपने 7 दिन के बच्चे की खोजबीन में जुटी। शोर पर रात में ही तमाम गांववाले आ गए। रात में ही घटना की खबर लगते ही इलाकाई पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन


रातभर गांववाले और पुलिसकर्मी बच्चे की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। सुबह एसपी रतनकांत पांडेय भी मौके पर पहुंचे। इन्होंने विवाहिता से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसओ चरवा और एसओजी को बच्चे की बरामदगी के लिए लगाया। पुलिस की दोनों टीमें सक्रिय हो गईं। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि बच्चे की बरामदगी एक बड़ी चुनौती थी। सीओ के मुताबिक शनिवार शाम जानकारी हुई कि गुवारी गांव की एक युवती के पास करीब 20 दिन का एक बच्चा है। कब बच्चे को कब जन्म दिया? इस बावत गांव के किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं मालूम है। इस जानकारी पर पुलिस ने रविवार को सोनी देवी के साथ गुवारी गांव जाकर महिला के घर दबिश दी। बच्चे को देखते ही सोनी उसे पहचान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी आंखें छलक गईं। यही नहीं सोनी की गोद में आते ही बच्चा दूध भी पीने लगा। बच्चे को पाते ही सोनी उसे सीने से लगाकर सिसकने लगी। बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी विवाहिता को हिरासत में ले लिया है। हालांकि वह बच्चे को अपना ही बता रही है। हालांकि वह यह नहीं बता पा रही है कि किस अस्पताल में डिलेवरी हुई है। सीओ ने बताया कि अभी विवाहिता से पूछताछ में ज्यादा कुछ जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। फिलहाल यही लग रहा है कि उसे कोई बच्चा नहीं था। इसीलिए उसने इस बच्चे की चोरी की है। बता दें कि हिरासत में ली गई युवती का पति भी ब्रह्मदीन के साथ ही भट्ठे में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed