{"_id":"661851028918dd75380b218d","slug":"old-man-who-went-to-take-bath-in-yamuna-river-died-due-to-drowning-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110558-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: यमुना नदी में नहाने गए वृद्ध की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: यमुना नदी में नहाने गए वृद्ध की डूबने से मौत
Fri, 12 Apr 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के डेढ़ावल गांव में बुधवार शाम यमुना नदी में नहाने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। देर रात वृद्ध का शव नदी में उतराता मिला।
डेढ़ावल निवासी श्यामलाल (70) बुधवार शाम गांव स्थित यमुना नदी में नहाने गए थे। बालू खनन के कारण यहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। अचानक पैर फिसलने से श्यामलाल इन्हीं पानी भरे गड्ढों में समा गए।
जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते वहां पहुंचे परिजनों ने स्थानीय मल्लाहों की मदद से उसकी खोजबीन कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला। देर रात श्यामलाल का नदी में उतराता हुआ शव मिला।
बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।