{"_id":"5d754f278ebc3e93bf3bb167","slug":"offigers-gave-the-donation-for-cows-kaushambi-news-ald254362720","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के संरक्षण के लिए अब अफसरो से दान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के संरक्षण के लिए अब अफसरो से दान की अपील
विज्ञापन
गोवंश संरक्षण के लिए अब अफसरों से दान की अपील
विभागीय प्रमुख जिलाधिकारी राहत कोष में पैसा जमा करने की कर रहे अपील
विभिन्न विभागों से कोष में जमा कराया गया हजारों रुपया
मंझनपुर। अगर आप गोवंश के संरक्षण और संरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो दान कीजिए। आपका दिया गया पैसा गोवंश की सुरक्षा व राशन में खर्च होगा। यह अपील कोई और नहीं बल्कि जिले के विभागाध्यक्ष कर रहे हैं। इसके अलावा आम जनता से जिलाधिकारी राहत कोष में पैसा जमा करने की अपील किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने गोवंश संरक्षण को लेकर ग्राम स्तर पर गोशाला खुलवाने का फरमान जारी किया है। इसी के तहत जिले के सदर विकास खंड स्थित कादिराबाद गांव में कान्हा गोशाला का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा 34 अन्य गांवों में अस्थाई गोशाला का निर्माण कराया गया। सरकारी दावों की मानें तो जिले में स्थापित गोशालाओं में तीन हजार मवेशी रखे गए हैं। इसके बाद भी जिले में गोवंश की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। इसे लेकर अब डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अनूठी पहल की है। उन्होंने सारे विभागाध्यक्षों से कहा कि वह गोवंश के संरक्षण के लिए दान करें। यह पैसा जिलाधिकारी राहत कोष में जमा होगा है। आम जनता भी इस कोष में नकद व चेक के जरिए दान कर सकती है। जिलाधिकारी की यह पहल असर दिखाती नजर आ रही है। शिक्षा विभाग की तरफ से अब तक 65 हजार रुपया कोष में जमा कराया गया। पशु पालन विभाग ने 40 हजार रुपया जमा किया। पंचायतीराज विभाग की तरफ से करीब 40 हजार रुपया जमा कराया गया। इसी तरह सारे विभागों की तरफ से कोष में पैसा जमा कराया जा रहा है।
पशु पालने वालों को मिलेगा रोजगार
मंझनपुर। सीवीओ डॉ. बीपी पाठक का कहना है कि अगर कोई चाहे तो वह चार आवारा पशु को रख सकता है। उसे प्रति मवेशी नौ सौ रुपये महीने के हिसाब से 36 सौ रुपये का भुगतान किया जाएगा। बस इसके लिए संबंधित खंड विकास कार्यालय में आवेदन करना होगा।