{"_id":"62d700bd9c4b206c451833d6","slug":"officers-should-take-care-complainant-should-not-return-disappointed-from-the-police-station-adg-kaushambi-news-ald337591515","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर रखें ध्यान, थाने से निराश न लौटें फरियादी : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर रखें ध्यान, थाने से निराश न लौटें फरियादी : एडीजी
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई करते एडीजी प्रेम प्रकाश
- फोटो : KAUSHAMBI
एडीजी जोन प्रयागराज प्रेमप्रकाश ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस में आमजन की शिकायतें सुनीं। शिकायतों को सुनने के बाद उसके निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिया। कहा कि अफसर इस बात का ध्यान रखें कि थाना स्तर पर ही शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाए। इस दौरान महेवाघाट, मंझनपुर की ज्यादा शिकायतें मिलीं। इस पर एडीजी ने नाराजगी जाहिर की।
मंगलवार सुबह सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पुलिस लाइन ग्राउंड में सलामी ली गई। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने पुलिस लाइन में स्थित यातायात कार्यालय, मेस, जिम्नेजियम हाल व अन्य शाखा का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में एडीजी ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देशित किया।
पुलिस ने लाइन में ही एडीजी ने पौधरोपण कर पुलिसकर्मियों को पौध लगाने व उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसके बाद पुलिस ऑफिस में एडीजी ने जनता की समस्याएं सुनीं। फरियादियों की समस्या सुनने के साथ ही जहां जरूरत पड़ रही थी वह संबंधित थानेदार से फोन पर बात भी कर रहे थे। पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि ऐसा महौल बनाया जाए, जिससे जनता को अपनी समस्या के समाधान के लिए अफसरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इस दौरान एसपी हेमराज मीना, एएसपी समर बहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
किस पर गिरेगी गाज, संशय बरकरार
जनसुनवाई के दौरान एडीजी के सामने कुछ थानों की सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। इस पर उन्होंने एसपी हेमराज मीणा से तीनों की जांच कराकर शाम तक कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया। अब यह तीन जिम्मेदार कौन हैं? इसका पता नहीं चल सका है। खुद एडीजी ने भी नहीं बताया कि किनकी जांच होगी। बस यही कहा कि कार्रवाई के बाद पता चल जाएगा। इसे लेकर जिले के थानेदार एक-दूसरे को फोन लगाकर किस पर कार्रवाई होनी है? इसका पता लगाते रहे।