{"_id":"5de957458ebc3e54e1005b5f","slug":"officer-did-the-preview-meeting-kaushambi-news-ald2621428114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईएएस एवं जल निगम के एक्सईएन से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईएएस एवं जल निगम के एक्सईएन से जवाब-तलब
विज्ञापन
officer did the preview meeting
- फोटो : KAUSHAMBI
आरईएएस एवं जल निगम के एक्सईएन से जवाब-तलब
समीक्षा बैठक से गायब रहने एवं कार्यों में उदासीनता बरतने पर डीएम ने जताई नाराजगी
मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने का दिया निर्देश
कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा किया। बैठक से ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति एवं अफजलपुरवारी की पानी टंकी से जलापूर्ति में उदासीनता बरतने पर एक्सईएन जल निगम के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही या उदासीनता बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दिया। साथ ही परियोजना निदेशक डीआरडीए को मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच कराने का निर्देश दिया।
बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने फुंके ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने के साथ ही बिल संशोधन को लेकर आने वाली शिकायतों का वरीयता के साथ निस्तारित करने का निर्देश एक्सईएन को दिया। नामित नोडल अधिकारियों को नियमित रुप से गो संरक्षण केंद्रों का भ्रमण करने, सीवीओ को मवेशियों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डिप्टी आरएमओ तथा उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानों को खाद ,बीज की कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए। बैठक में मौजूद अफसरों को निर्देशित किया कि जब कभी किसी योजना के क्रियान्वयन एवं निरीक्षण के लिए गांवों में जाएं तो ग्रामीणों को साफ-सफाई के बारे में अवश्य जागरूक करें।
डीएम ने कहा कि रबी की फसल में किसानों को सिंचाई की परेशानी नहीं हो इसके लिए सिंचाई और विद्युत विभाग के एक्सईएन एक-दूसरे समन्वय कर तत्काल नलकूपों की खराबी दुरुस्त कराएं। साथ ही नहर विभाग के एक्सईएन को जल्द से जल्द सिल्ट सफाई का काम खत्म कर रोस्टर के अनुसार 15 दिसंबर से नहरों के संचालन का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बस डिपो के निर्माणकार्य को समय और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। कार्यदायी संस्थाओं को जिले में निर्माणाधीन सभी वेलनेस सेंटरों का काम दस दिसंबर तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। डिप्टी आरएमओ तथा सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दी कि जांच या निरीक्षण में निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर दी जाएगी। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को मुख्य सड़क मार्गो के किनारे प्लास्टिक, कचरा एवं उगी हुई झाड़ियों को साफ कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ इंद्रसेन सिंह,डीडीओ विजय कुमार, सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, डीपीआरओ गोपाल जी ओझा समेत सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।