{"_id":"6889248447617f7901056cee","slug":"nurse-raped-in-hospital-on-pretext-of-marriage-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128505-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी का झांसा देकर नर्स से अस्पताल में दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी का झांसा देकर नर्स से अस्पताल में दुष्कर्म
Wed, 30 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में तैनात आपरेशन थियेटर सहायक ने नर्स को शादी का झांसा देकर सवा साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रयागराज जनपद के धूमनगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह सरायअकिल के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है। वहीं किराए का कमरा लेकर रहती है। उसी अस्पताल में कनैली गांव का मजरा बंजर निवासी अनुराग चौधरी भी आपरेशन थियेटर सहायक के रूप में काम करता है।
युवती का आरोप है कि अनुराग ने सितंबर 2023 में उसे शादी का झांसा देकर उससे 15 महीने तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती से 40 हजार ऑनलाइन और 25 हजार रुपये नकद भी लिए। 10 फरवरी की रात ड्यूटी के दौरान युवती के मना करने पर भी उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाकर चुपके से वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
अब शादी का दबाव बनाने पर वह गाली गलौज कर वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। रविवार को युवती ने थाने जाकर आरोपी युवक खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।