{"_id":"63e93aa033ddf76d12023cd6","slug":"number-of-investors-reached-108-agreement-on-investment-of-1367-crores-kaushambi-news-c-3-1-54895-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी: निवेशकों की संख्या पहुंची 108, 1367 करोड़ के निवेश पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी: निवेशकों की संख्या पहुंची 108, 1367 करोड़ के निवेश पर सहमति
विज्ञापन
निवेशकों की संख्या पहुंची 108, 1367 करोड़ के निवेश पर सहमति
कलक्ट्रेट के सभागार में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जनपद में उद्योग लगाने की मंशा रखने वालों की संख्या रविवार को 108 हो गई। अब तक 1367.66 करोड़ के निवेश का सहमति पत्र दिया जा चुका है। जबकि शनिवार तक 1169.66 करोड़ के निवेश के 92 एमओयू साइन हुए थे। कलक्ट्रेट में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन हुआ। इस दौरान लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
जनपद स्तरीय निवेश कुंभ कार्यक्रम में उद्यमी, व्यापारी, निवेशक, छात्र-छात्राएं व अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री की बातों को सुना। डीएम ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए अच्छा माहौल बना है। कौशाम्बी में भी उद्यमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए बड़ी मात्रा में निवेश के प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने निवेशकों से दिए गए अपने उद्योगों को धरातल पर उतारने की अपील की।
कहा कि एनओसी और सर्किल रेट समेत उनकी सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि कोई निवेश कभी छोटा नहीं होता है। कौशाम्बी में उद्योगों की स्थापना के लिए तमाम संभावनाएं हैं। यातायात व विद्युत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के साथ ही कानून व्यवस्था भी बेहतर है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, उपायुक्त उद्योग एस. सिद्दीकी, प्रवेश केसरवानी, अरविंद केसरवानी, पीडब्ल्यूडी के एई एमएम मिश्रा आदि मौजूद रहे।