{"_id":"d8563d457b4d199de33eada53c873cf9","slug":"now-with-solar-lights-will-brighten-doaba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोलर लाइट से जगमग होगा दोआबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सोलर लाइट से जगमग होगा दोआबा
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी में बिजली गुल रहने पर भी गांव रौशन रहेंगे। ऐसा गांवों में सोलर लाइट से होगा। जिले में 672 स्थानों पर जल्द ही सोलर लैम्प लगाए जाएंगे। इसके लिए 2.15 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सबसे ज्यादा सोलर लाइट सरसवां ब्लाक के 112 स्थानों पर लगेगी।
गर्मी आते ही कौशाम्बी में बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान रहते हैं। जरा सा फाल्ट आने पर गांवों में तो कई-कई दिनों तक बत्ती गुल रहती है। वहीं ट्रांसफार्मर फुंकने से कई गांवों में तो 6-6 महीने तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहते हैं। इससे शाम होते ही ये गांव अंधेरे में डूब जाता है। हालांकि बत्ती गुल होने पर गांव में अब अंधेरा नहीं रहेगा। अब गांवों को सौर ऊर्जा की लाइट से जगमगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत की बनाई गई वार्षिक कार्ययोजना में जिले में 672 स्थानों पर सोलर लाइट लगाने को मंजूरी दी गई है।
इसके तहत मंझनपुर ब्लाक में 68, सिराथू ब्लाक में 94, कड़ा ब्लाक में 104, मूरतगंज ब्लाक में 75, सरसवां ब्लाक में 112, कौशाम्बी ब्लाक में 102, चायल में 47 और नेवादा ब्लाक में 67 स्थानों को सोलर लाइट लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। जिले में 672 स्थानों पर सोलर लैम्प लगाने के लिए कुल 2.15 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई है। सीडीओ बीएन मिश्रा ने बताया कि जल्द ही गांवों में सोलर लाइट लगवाने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही कोशिश है कि सोलर लाइट लगाने का सारा काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए। उधर, गांव में सोलर लाइट लगाए जाने से ग्रामीण भी गदगद हैं। बता दें कि सोलर लाइट लग जाने से पूरे गांव में शाम होते ही रौशनी हो जाएगी। इससे चोरी, लूट की घटनाओं पर भी विराम लगेगा।