फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   now update the primary school

लकदक होंगे दोआबा के 1412 परिषदीय स्कूल

Fri, 25 May 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 25 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
now update the primary school
प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करते बीएसए
 दोआबा के सभी 1412 परिषदीय स्कूलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जुलाई में विद्यालय खुलने से पहले रनिंग वॉटर चहारदीवारी, टाइल्स, इंटरलॉकिंग समेत सौंदर्यीकरण अन्य सभी काम पूरा कराने का निर्देश डीपीआरओ और बीएसए को दिया है। साथ ही बच्चों को ड्रेस, पाठ्य पुस्कें और स्कूल बैग भी मुहैया कराने का निर्देश दिया। कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक्सईएन नहर प्रखंड फतेहपुर को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने का निर्देश दिया। डीएम गुरुवार को कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। पेयजल परियोजना की समीक्षा करते हुए एक्सईएन जल निगम को ठप परियोजनाओं को चालू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीसी मनरेगा को जल्द से जल्द तालाबों की खुदाई व पानी भराने का निर्देश दिया। लोक शिकायतों, समाधान दिवस व आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों का समय के भीतर पारदर्शी निस्तारण का निर्देश अफसरों को दिया। नहरों में सिल्ट सफाई कर टेल तक पानी छोड़ने का निर्देश एक्सईएन को दिया। प्रत्येक ब्लॉक में चरागाह व गोशाला निर्माण कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ, एडीएम, डीडीओ समेत सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed