फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now the turn of counting of votes has come, all the parties have completed their preparations.

Kaushambi News: अब आई मतगणना की बारी, सभी दलों ने पूरी की तैयारी

Mon, 03 Jun 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 03 Jun 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Now the turn of counting of votes has come, all the parties have completed their preparations.
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होनी है। इसे लेकर सभी दलों की पूरी तैयारी है। मतगणना एजेंट को समझा दिया गया है कि कहां-कहां नजर रखनी है। कौशाम्बी ससंदीय क्षेत्र में मतदान के बाद जो नेता बाहर चुनाव में गए थे, वे भी वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

कौशाम्बी संसदीय सीट की मंझनपुर, सिराथू और चायल विधानसभा की मतगणना ओसा स्थित नवीन मंडी परिसर में होगी। जबकि, कुंडा और बाबागंज विधानसभा की मतगणना प्रतापगढ़ में होगी। एक विधानसभा में 14 एजेंट और एक एआरओ स्तर के कार्यकर्ता की तैनाती की गई है। इस तरह मतगणना के लिए राजनीतिक दलों ने 75-75 कार्यकर्ता तैनात किए हैं। यहां से कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मगर मुख्य मुकाबला भाजपा-सपा के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन

-------------
हमारी सभी तैयारियां पूरी हैं। एक-एक विधानसभा पर 15-15 प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। उन्हें सभी तरह की जानकारी दे दी गई हैं। भाजपा सौ फीसदी चुनाव जीत रही है। बाकी चार जून को परिणाम सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कृष्णपाल सिंह लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा

-----------
हमारे सभी एजेंट बन गए हैं। इन्हें जरूरी टिप्स दे दिए गए हैं। हम हर हालत में चुनाव जीत रहे हैं। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

-महेश चौधरी, जिलाध्यक्ष बसपा

-----------
चार जून को होने वाली मतगणना में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी अथवा चूक नहीं होने पाए, इस पर इंडिया गठबंधन की पूरी नजर है। स्ट्रॉन्ग रूम से सीधे टेबल पर ईवीएम ले जाई जाए। इस पर नजर रहेगी। मतगणना एजेंट बना दिए गए हैं। वे सभी तरह से सक्षम व प्रशिक्षित हैं।
-दयाशंकर यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed