फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now resort to pamphlet and app to identify unidentified dead body

Kaushambi News: अज्ञात शव की पहचान के लिए अब पंफलेट और एप का सहारा

Sat, 30 Sep 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 30 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Now resort to pamphlet and app to identify unidentified dead body
कल्यानपुर। सैनी कोतवाली के गनपा गांव में चार दिन पहले खेत में मिले अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अब बसों में मृतक का पोस्टर चिपकवाना शुरू किया है। इसके अलावा पुलिस विभाग में लापता लोगों के बाबत जारी एप का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन


गनपा गांव में मंगलवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए जिले के थानों से संपर्क साधा, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया। यह टीमें फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, चित्रकूट में शिनाख्त कराने का प्रयास कर चुकीं हैं। इसके बाद भी सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सीबी मौर्या का कहना है लापता लोगों के बाबत पुलिस विभाग में एक एप है। उसके जरिये भी खोजबीन का प्रयास किया गया। प्रयागराज के थरवई इलाके के एक लापता से युवक की शक्ल मिलती दिखी। पुलिस वहां पहुंची तो घरवालों ने पहचानने से इन्कार कर दिया। प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर चलने वाली बसों मे पंफलेट व पोस्टर चस्पा करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed