फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now preparing to teach students from door to door through the app

Kaushambi News: अब एप के जरिए छात्रों के घर-घर पढ़ाने की तैयारी

Thu, 23 Feb 2023 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Feb 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Now preparing to teach students from door to door through the app
अब एप के जरिए छात्रों को घर-घर पढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्राइवेट ट्यूशन की तरह स्विफ्ट चैट एप के माध्यम से पढ़ेंगे। शिक्षा विभाग छात्रों को होम बेस्ड एजुकेशन देने की कवायद कर रहा है। इसमें विभिन्न कक्षाओं व आयु वर्ग के अनुसार छात्रों को हिंदी एवं अंग्रेजी में सभी जानकारियां प्राप्त होंगी और पढ़ाई का अभ्यास कर सकते हैं।
शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को जारी पत्र में अभिभावकों के साथ होने वाली बैठकों में अभिभावकों को स्विफ्ट चैट एप के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। इस एप से छात्र निपुण लक्ष्य पर आधारित गणित व विज्ञान क्विज के जरिए अपना मूल्यांकन कर सकते हैंं। साथ ही वीडियो के माध्यम से छात्र गणित व विज्ञान के पाठ्यक्रमों को आसानी समझ पाएंगे। इसके अलावा कक्षाओं व आयु वर्ग के अनुसार छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी में सभी जानकारियां प्राप्त होंगी।
विज्ञापन

एप के माध्यम से छात्र घर पर आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। सभी बीईओ को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह अभिभावकों को एप डाउनलोड कराने के लिए प्रेरित करें। - प्रकाश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed