{"_id":"6515cfa349762251210ff764","slug":"now-our-teacher-boards-will-be-installed-in-secondary-schools-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3610-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अब माध्यमिक विद्यालय में लगेंगे ‘हमारे शिक्षक’ का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अब माध्यमिक विद्यालय में लगेंगे ‘हमारे शिक्षक’ का बोर्ड
Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर अब माध्यमिक स्कूलाें में भी हमारे शिक्षक का बोर्ड लगेगा। इससे विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक की योग्यता और शैक्षिक कार्यों में दक्ष होने का संदेश दिया जाएगा। सभी विद्यालय परिसर में आकर्षक ‘हमारे शिक्षक’ नामक बोर्ड लगाने के लिए डीजी विजय किरन आनंद ने डीआईओएस को पत्र भेजा है।
बेसिक के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बाहर शिक्षकों के नामों के बोर्ड लगाने की पहल की थी। अब इसे माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों में भी लागू किया गया है। ऐसे में माध्यमिक बोर्ड से संचालित विद्यालयों के बाहर अब शिक्षकों के नामों के बोर्ड लगेंगे। विद्यालय परिसर में लगने वाले बोर्ड का नाम होगा ‘हमारे शिक्षक’।
इस नई व्यवस्था से डुप्लीकेट शिक्षक (अपने बदले दूसरे को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपने वाले) अथवा ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर लगाम लग सकेगा। बोर्ड पर शिक्षकों के नाम, फोटो, पदनाम, शैक्षिक योग्यता, स्कूल में तैनाती का वर्ष व मानव संपदा आइडी अंकित होगा। बोर्ड के जरिए शिक्षकों की योग्यता और जानकारियां भी सार्वजनिक होगी। डीआईओएस सच्चिदानंद यादव ने बताया कि जनपद में संचालित राजकीय, वित्त पोषित एवं वित्त विहीन समेत समस्त माध्यमिक विद्यालयों में ‘हमारे शिक्षक’ नाम से बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है।