फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   now much need to improvement

सुविधाएं मिलीं अपार, पर अभी भी दरकार

Wed, 26 Dec 2018 12:33 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
यह साल कौशाम्बी जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काफी बेहतर साबित हुआ। स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बेहद पिछडे़ इस जनपद में सरकार की तरफ से तमाम संसाधन उपलब्ध हुए। जिला अस्पताल में महज एक रुपये के पर्चे पर वह सारी सुविधाएं मिल रही हैं जो निजी अस्पतालों में मोटी फीस देने के बाद भी उपलब्ध नहीं हैं। हलांकि अस्पताल में स्टाफ का अभाव है लेकिन इसे पूरा करने के लिए शासन ने एजेंसी का विकल्प देकर मरीजों को काफी हद तक राहत दी है।
विज्ञापन


 कौशाम्बी में 18 लाख की आबादी है। इस जनपद में निजी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक प्राइवेट अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं का अभाव है। जिले में एक मात्र जिला अस्पताल ही ऐसा है जहां सीटी स्कैन की सुविधा है वह भी नि:शुल्क। पहले से यहां सरकारी या गैर सरकारी अस्पतालों के सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। जिले भर में जिन मरीजों को सीटी स्कैन की जरुरत होती थी उसे सीधा प्रयागराज के लिए रेफर किया जाता था। अब यही सविधा जिला अस्पताल में महज एक रुपये के पर्चे पर मिल रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की शुरुआत वर्ष 2018 में ही हुई है। पहले यहां डार्करूम वाले एक्स-रे की सुविधा थी। यहां होने वाली रोजाना की करीब 1500 ओपीडी में अक्सर एक्स-रे के मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अब यहां डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलने से लोगों को राहत पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला अस्पताल में वर्ष 2018 के दौरान तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी है। अव्वल यहां मार्डन ओटी की सौगात मिली है। यह ओटी 12 घंटे तक चलती है। अस्पताल में ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है। जिससे अस्पताल में मिलने वाली मुफ्त दवाओं के अलावा जो दवाएं नहीं मिलती वह कम दाम में औषधि केंद्र पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed