फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now medicines will also be available in the cooperative societies

Kaushambi News: साधन सहकारी समितियों में अब दवाएं भी मिलेंगी

Mon, 28 Aug 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 28 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now medicines will also be available in the cooperative societies
मुख्यालय ​स्थित साधन सहकारी समिति   स्रोत : संवाद
मंझनपुर। कम आमदनी के चक्कर में घाटे से घिरी साधन सहकारी समितियां फिर से अपने पैरों पर मजबूती से खड़ी हो सकेंगी। इसके लिए शासन ने समितियों में जन सेवा केंद्र और जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी की है। इस पर काम भी तेजी से चल रहा है। योजना धरातल पर उतरने के बाद समितियों की आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 64 साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें से करीब 12 समितियां घाटे में चल रही हैं। इसके अलावा भी तमाम समितियां ऐसी हैं, जिनकी आमदनी उतनी नहीं हो पाती, जितने खर्चे हैं। इसकी वजह से समितियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। कर्मचारियों को सालों से वेतन तक नहीं मिल पाया है। शासन ने अब इसे गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

खाद, बीज और कीटनाशक की बिक्री के साथ आमदनी के अन्य स्रोत भी बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत हर समिति में जन सेवा केंद्र खोला जा रहा है। जिले की 43 समितियों को जन सेवा केंद्र के पोर्टल पर पंजीकरण हो गया है। 13 समितियों में कंप्यूटर भी पहुंच गए हैं। साधन सहकारी समिति मंझनपुर, टेवां, महगांव में समेत कई जगह यह सुविधा शुरू हो चुकी है। बिजली के बिल जमा करने, मोबाइल के रिचार्ज, विभिन्न योजनाओं के आवेदन समेत अन्य कार्य के लिए कस्बे के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। समितियों में ही काम हो जाता है। अन्य समितियों में भी जल्द ही यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मंझनपुर और भरवारी समिति में पेट्रोल पंप भी खोले जाने हैं। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 25 साधन सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। इन केंद्रों के संचालन के लिए मानदेय पर फार्मासिस्ट रखे जाएंगे। फार्मासिस्टों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसी के साथ कुम्हियावां, पिपरकुंडी, आलमचंद भरवारी और कादिरपुर समिति में जन औषधि केंद्र के पंजीकरण के लिए एफएसडीए में शुल्क जमा किया जा चुका है। अन्य जगह अभी यह प्रक्रिया चल रही है।


सरकार की ओर से साधन सहकारी समितियों की आमदनी बढ़ाने के लिए उनमें जन सेवा केंद्र और जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। दो जगह पेट्रोल पंपों की स्थापना भी होनी है। -आरके द्विवेदी, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article