{"_id":"65f2039507420e4751004636","slug":"now-experts-will-give-information-on-prevention-of-serious-diseases-on-social-media-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-109518-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अब सोशल मीडिया पर विशेषज्ञ देंगे गंभीर रोगों से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अब सोशल मीडिया पर विशेषज्ञ देंगे गंभीर रोगों से बचाव की जानकारी
Thu, 14 Mar 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
‘शुक्रवार की शाम, डॉक्टर्स के नाम’ कार्यक्रम के तहत बड़े संस्थानों के विशेषज्ञ देंगे अपनी राय
यूट्यूब पर जारी होंगे वीडियो, चिकित्सक व कर्मचारी प्रचार-प्रसार के लिए करेंगे वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। स्वास्थ्य विभाग अब सोशल मीडिया के सहारे लोगों को सेहत के लिए जागरूक करेगा। ‘शुक्रवार की शाम, डॉक्टर्स के नाम’ कार्यक्रम के तहत बड़े-बड़े चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ यूट्यूब पर गंभीर रोगों के संबंध में वार्ता करेंगे।जिलों के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी इनका सजीव प्रसारण देखेंगे। प्रचार-प्रसार के लिए इसका वीडियो भी वायरल करेंगे। हर शुक्रवार को यह कार्यक्रम होगा।
हर सप्ताह किसी एक गंभीर रोग का चयन किया जाएगा। शाम को छह बजे से लेकर 7.30 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक चयनित बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में यूट्यूब पर ऑनलाइन चर्चा करेंगे। जिला स्तर पर जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी इसका प्रसारण देखेंगे।
विशेषज्ञों का यह वीडियो यूट्यूब पर जारी किया जाएगा, जिसे चिकित्सक व कर्मचारी सोशल मीडिया पर वायरल भी करेंगे। ताकि, बीमारियों से बचाव की जानकारियां जन-जन तक पहुंच सके। शासन के निर्देश पर प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पहले दिन होगी सीने में दर्द से जुड़ी चर्चाएं
इसी शुक्रवार से कार्यक्रम शुरू होगा। पहले दिन लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. भुवन चंद्र तिवारी सीने में तेज दर्द की बीमारी पर चर्चा करेंगे। इसकी वजह, पहचान और बचाव के साथ उपचार की भी जानकारी देंगे।
शासन की ओर से लोगों को बीमारियों से बचाने और जागरूक करने के लिए ‘शुक्रवार की शाम, डॉक्टर्स के नाम’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह एक अच्छी पहल है। जिले के सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को इस कार्यक्रम के दौरान होने वाले सजीव प्रसारण को सुनने और इस वीडियो को वायरल करने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, सीएमओ