{"_id":"69485a5b7ddbb82d9b0b68b2","slug":"notice-to-siddhant-on-wrong-installation-of-plaque-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-133952-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गलत शिलापट्ट लगाने पर ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गलत शिलापट्ट लगाने पर ठेकेदार को नोटिस
विज्ञापन
अमहा मोहल्ले में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य शुरू करने पर ठेकेदार ने शिलान्यास की जगह लोकार्पण का शिलापट्ट लगवा दिया। अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने ठेकदार को नोटिस जारी कर तत्काल सही शिलापट लगवाने का निर्देश दिया।
अमहा में रामबली के मकान से भंवर सिंह के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य शासन से स्वीकृत है। कार्य स्थल वार्ड आठ एवं वार्ड 11 की सीमा का मिला-जुला भाग है। गलत शिलापट्ट लगाने पर स्थानीय लोगों ने विभाग से शिकायत की थी। इस मामले को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। संवाद