{"_id":"5cd332d7bdec220769793811","slug":"notice-to-bjp-candidate-today-will-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी, आज देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी, आज देना होगा जवाब
Thu, 09 May 2019 01:19 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
कौशाम्बी के निर्वतमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के खिलाफ प्रशासन ने नोटिस जारी कर गुरुवार को जवाब मांगा है। सोनकर ने मतदान के दिन कमल का बिल्ला लगा कर पोलिंग बूथ में मतदान किया था।
छह मई को मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने अपने पैतृक गांव चायल विधानसभा के चिल्ला शहबाजी केंद्र पर लाइन में खड़े होकर मतदान किया था। विनोद सोनकर जिस सदरी को पहने हुए थे उसमें पार्टी का कमल का बिल्ला लगा था। भाजपा प्रत्याशी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। मामले को संज्ञान में लेकर चायल तहसील प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एसडीएम चायल घनश्याम का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया है। गुरुवार को वह अपना जवाब देगे। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।