फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Notice of attachment pasted at the house of former block chief for not paying tax

Kaushambi : टैक्स न जमा करने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Sat, 13 Jan 2024 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 12:16 PM IST
सार

शेष नारायण पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया के करीबी हैं। कपिल जवाहर पंडित हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसका का भी बालू खनन का काम था। बताते हैं कि उसके जेल जाने के बाद यह काम शेष नारायण के नाम से होने लगा।

विज्ञापन
Notice of attachment pasted at the house of former block chief for not paying tax
एसडीएम के आदेश पर कुर्की का नोटिस लगाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बालू खनन का करीब छह करोड़ रुपये टैक्स बकाया न जमा करने पर सदर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख शेष नारायण करवरिया के घर शुक्रवार को प्रशासन ने कुर्की का नोटिस चस्पा करवा दिया। यह बकाया वर्ष 2018-19 का है।

विज्ञापन


शेष नारायण पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया के करीबी हैं। कपिल जवाहर पंडित हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसका का भी बालू खनन का काम था। बताते हैं कि उसके जेल जाने के बाद यह काम शेष नारायण के नाम से होने लगा। महेवाघाट कोतवाली के जमुनापुर घाट में वर्ष 2018-19 में बालू घाट के संचालन का ठेका शेष नारायण को मिला गया।
विज्ञापन


एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह का कहना है कि पट्टाधारक पर खनन राजस्व 5,98,16640 रुपये बकाया है। इसकी आरसी जारी की गई थी लेकिन पैसा नहीं जमा किया गया। इसे लेकर शुक्रवार को नायब तहसीलदार ओमप्रकाश सिंह व नायब तहसीलदार चकबंदी प्रताप बहादुर सिंह ने पट्टाधारक शेषनारायण करवरिया के थांबा गांव स्थित घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया है। बकाया राजस्व नहीं जमा हुआ तो कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed