फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nodal officer raging over laxity in construction of Sirathu bypass

सिराथू बाईपास के निर्माण में सिराथू बाईपास के निर्माण में शिथिलता पर भड़के नोडल अफसरपर भड़के नोडल अफसर

Fri, 29 Jan 2021 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer raging over laxity in construction of Sirathu bypass
प्रमुख सचिव दुग्ध विकास मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जिले के नोडल अफसर भुवनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में बैठक कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सिराथू बाईपास के निर्माण में लेटलतीफी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता की कमी होने पर संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कार्यों को समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई कराने के साथ ही हर हाल में टेल तक पानी पहुंचाया जाए। सिराथू बाईपास के निर्माण में हो रही देरी को लेकर पीडब्ल्यूडी के अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान नोडल अफसर ने दो, तीन, पांच एचपी के सोलर पंप को तत्काल लगवाने का निर्देश दिए। विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि राजस्व वसूली बढ़ाई जाए। निवेश मित्र पोर्टल एवं झटपट पोर्टल के अंतर्गत हो रहे ऑनलाइन कनेक्शन को समयानुसार निस्तारित किया करें। गोआश्रय स्थलों में मवेशियों का टीकाकरण, टैगिंग व सर्दी से बचाव के प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सक समय से बैठें। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। पीएम एवं मुख्यमंत्री आवास की समीक्षा के दौरान कहा कि लाभार्थियों को इसका तत्काल लाभ दिलाया जाए। बैठक में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, एडीएम मनोज कुमार, परियोजना निदेशक लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
न्यायाधीश आवास व क्राइमब्रांच दफ्तर का किया निरीक्षण
नोडल अफसर भुवनेश कुमार ने मुख्यालय पर निर्माणाधीन क्राइमब्रांच के दफ्तर व न्यायाधीशों के आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ समय सीमा पर निर्माण कार्य पूरा करें। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी देखी।

कमासिन में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार ने कड़ा विकास खंड के कमासिन गांव में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की जांच की। साथ ही पीएम व मुख्यमंत्री आवास, नाली, खंड़ज्जा, हैंडपंप, शौचालय की जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। महिलाओं को देशी घी, मिल्क पाउडर, चने की दाल का वितरण कराया। साथ ही बच्चों में पुष्टाहार वितरित किया।

Nodal officer raging over laxity in construction of Sirathu bypass

Nodal officer raging over laxity in construction of Sirathu bypass- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed